लोकल से गिरा यात्री

लोकल मुंब्रा। लोकल से नीचे गिर जाने से एक रेल यात्री घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए ठाणे के सिविल अस्पताल में भती कराया गया है।जिसका नाम राजेश शर्मा बताया गया है। यह घटना मुंब्रा और दिवा स्टेशन के दरम्यान फास्ट रेल मार्ग पर सुबह के समय पौने 9 बजे हुई। मुंब्रा आरपीएफ के पीएस आई ए के यादव ने दी।


मिली जानकारी के अनुसार सफर करते समय दिवा और मंबा के बीच एक यात्री के नीचे गिर जाने की जानकारी यात्री के माध्यम से मिलते ही आरपीएफ के कांस्टेबल हसन पटेल तथा कमलेश ठाकुर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, और धीमी रेल मार्ग से आ रही लोकल को रुकवा कर घायलावस्था में मुंब्रा रेलवे स्टेशन लाया गया।